दूल्लापुर बाहर कस्तूरबा कन्या विद्यालय के 13 बच्चे उल्टी से पीड़ित,4 का पंडरिया तथा 9 का दूल्लापुर में किया गया इलाज


पंडरिया।ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के 13 बच्चों का स्वास्थ्य अचानक सोमवार सुबह खराब हो गया।सभी बच्चे उल्टी व पेड़ दर्द से पीड़ित थे।जिसमें चार बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया,शेष का उपचार दूल्लापुर में ही किया गया।बीएमओ राकेश कुमार प्रेमी ने पंडरिया ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति ठीक है।उन्होंने बताया कि बच्चों का स्वास्थ्य संभवतः फ़ूड पॉयजनिंग के कारण हुई होगी।उन्होंने बताया कि पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी बच्चे का उपचार किया गया,सभी बच्चे ठीक हैं।
वे बच्चे जिनका स्वास्थ्य खराब हुआ-विद्यालय के 13 बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ था।जिसमें कोयल पात्रे, राजेश्वरी परस्ते,वर्षा कोशले,अंजू मरावी,प्राची कोशले,दीपशिखा,ओमवती,सोम्या धुर्वे,रंजना धुर्वे,सानू चन्द्राकर,शिवानी धुर्वे,लक्ष्मी श्रीवास व भावना धुर्वे शामिल थे।प्रायः सभी बच्चों को पेट दर्द ,बुखार व उल्टी की शिकायत थी।
विधायक ने ली सुध-कस्तूरबा स्कूल के बच्चो के स्वास्थय खराब होने की जानकारी मिलने पर विधायक भावना बोहरा ने उनकी जानकारी ली।जिसके पश्चात नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता व टीम को स्वास्थ्य केंद्र भेजकर बच्चों की जानकारी ली तथा उचित उपचार के निर्देश दिए।