छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम भविष्य तय करेगा यह बजट: महिला स्वावलंबन के लिए करोड़ों का प्रावधान: जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकार


दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकार ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के समग्र विकास को समर्पित है।
श्रीमती चंद्राकार ने कहा कि बजट में महिला स्वावलंबन के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया जाना अत्यंत सराहनीय कदम है। इससे स्वयं सहायता समूहों को मजबूती मिलेगी, महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और यह बजट उन्हें नई ऊर्जा और संसाधन प्रदान करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और कृषि क्षेत्र में किए गए प्रावधान राज्य के संतुलित विकास को गति देंगे। पंचायत स्तर तक विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
जिला पंचायत दुर्ग की सभापति ने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयाम पर ले जाएगा और प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य की दिशा तय करेगा।