अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा के एक वार्ड में बनने वाले सीसी रोड इन दिनों काफी चर्चा में है। मामला यह है की ठेकेदार द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था। नगर के लोगो ने देखा कि सीसी रोड निर्माण में गुणवत्ता का मापदंड पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके बाद इसकी खबर विधायक प्रतिनिधि बलजीत सिंह को दी । श्री सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तत्काल इंजीनियर को मौके पर बुलाया तो मामला का खुलासा हुआ। विधायक प्रतिनिधि बलजीत सिंह के मुताबिक ठेकेदार द्वारा बिना गिट्टी के ही सीसी रोड निर्माण किया जा रहा था। जब मामले ने तुल पकड़ा तो अधिकारियों ने तत्काल इस पर संज्ञान लिया। जानकारी के मुताबिक फिर से नए सिरे से सीसी रोड निर्माण शुरू कराया गया। लेकिन अब सवाल यह उठता है की क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को इसकी खबर थी। या फिर ठेकेदार को गुणवत्ता के बिना ही निर्माण के लिए छूट दे दी है ? ,सीसी रोड निर्माण के समाय इसकी मानिटरिंग की जिम्मेदारी किसकी थी? । क्या गुणवत्ता विहीन काम करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई होगी? । इन सब सवाल का जवाब अहिवारा को जनता जानना चाहती है।







