ग्राम पंचायत अचानकपुर द्वारा ग्रामीणों के लिए जारी यह निर्देश बनी चर्चा का विषय, ग्रामीण व्यवस्था बनाने सरपंच और पंचों ने की पहल, ग्रामीण करने सराहना, पढ़िए पूरी खबर

पाटन।।ग्राम पंचायत अचानकपुर द्वारा जारी निर्देश इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सरपंच देवानंद साहू और पंचों ग्रामीण व्यवस्था मजबूत बनाने पहल की है। इस पहल की ग्रामीण सराहना कर रहे है।

पंचायत द्वारा सूचना पटल में यह लिखवाया गया है।


1, सार्वजनिक स्थानों व गली-मोहल्लों में गाली-गलौज न करें। ध्यान रखें कि आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं।
पंचायत भवन में शराब पीकर प्रवेश करना वर्जित है।
2, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए जाने पर ₹1000 शुल्क लगेगा।
3,खुला डिस्पोजल/बेचते पाए जाने पर ₹1000 शुल्क लगेगा।
4, दोपहिया, चारपहिया वाहन को गांव के अंदर तेज गति से चलाने पर ₹2000 शुल्क लगेगा।
5, ग्राम में ताश, जुआ खेलते पाए जाने पर ₹2000 शुल्क लगेगा।
6, खुले में शौच न करें, जानकारी प्राप्त होने पर ₹1000 शुल्क लगेगा।
7, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने पर दोगुना भरपाई वसुला जाएगा लिया जाएगा।
8, वृक्ष लगाएं, संरक्षण भी करें। वृक्ष काटने पर अधिकारी की कार्रवाई के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
9, शराब बेचते पाए जाने पर ₹5000 शुल्क तथा सूचना देने वाले को ₹2000 इनाम दिया जाएगा।
10, शासकीय भवन में किसी भी आयोजन के लिए ग्राम पंचायत से अनुमति लेना जरूरी है
11, ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शराब पीकर बाधा पहुँचाने या अनावश्यक विवाद करने पर ₹2000 शुल्क लगेगा, तथा कार्यक्रम रद्द होने पर आयोजन का सम्पूर्ण खर्च वसूला जाएगा।
12, गांव में अगर किसी के यहां मेहमान आया है और वह मेहमान खुले में शराब पी रहा है तो जिसके घर मेहमान आया है उस से 5000 रु ग्राम पंचायत द्वारा लिया जाएगा बताने वाले को 2000 रु का इनाम दिया जाएगा


सरपंच उप सरपंच पंचों ने अपील किया है कि ग्रामीण हित में उक्त नियमों का पालन सभी ग्रामीण करे।