पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सेलूद क्षेत्र के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य खिलेश बबलू मार्कण्डेय ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकीं जानकारी जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय ने सीजी मितान को दी है। उन्होंने भाजपा के मडंल अध्यक्ष् खेमलाल साहू पर लगातार उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के गतिविधियों की जानकारी मण्डल अध्यक्ष् द्वारा नही दी रही थी।






