महिलाओं की शसक्त बनाने किया जा रहा यह प्रयास, स्वलांबी बनाने देखे रोजगारमुखी प्रशिक्षण, खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को दिया जाएगा मंच, जानिए कहा होगा आयोजन और कैसे कराए अपना पंजीयन

पाटन। एक दिवसीय महिला सम्मान समारोह ग्राम पंचायत महकाखुर्द पाटन जिला दुर्ग की महिला संगठन के द्वारा विगत 6 वर्षो से महिलाओ को सशक्त करने के प्रयास मे अथक प्रयास किया जा रहा है, इस वर्ष भी महिलाओं को सशक्त बनाने और रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण के लिए 2 मार्च दिन शनिवार को ग्राम महका खुर्द मे एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जिसमे महिलाओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता , रस्सी खीच प्रतियोगिता, जिसमे प्रथम पुरस्कार 3001, द्वितीय पुरस्कार 2001 एवं सुवा नृत्य का कार्यक्रम एवं रोजगार के क्षैत्र मे निशुल्क प्रशिक्षण जिसमे धान आर्ट, धूप ,मोमबत्ती,साबुन, डिटर्जेंट,धूप, एवं शिक्षा, व्यवसाय, कानून के क्षेत्र मे प्रशिक्षण दिया जायेगा , आयोजन मे भाग लेने के लिए आप संपर्क करे,कार्यक्रम के अतिथि पद्म श्री उषा बारले जी, मिनी माता अलंकार से सम्मानित सुश्री मोना सेन जी,पायल साहू जी छ. ग. अभिनेत्री , सारू दुबे जी अभिनेत्री,श्रीमती रजनी रजक जी राष्ट्रपति द्वारा सम्मान से सम्मानित मातृ शक्ति, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , एवं महिला विशेषज्ञ डॉक्टर,समाज उत्थान मे कार्य करने वाली मातृ शक्ति श्रीमति ललेस्वरी साहू,श्रद्धा साहू, के द्वारा कार्य संपन्न होगा,महिला समूह के संगठन प्रगति ग्राम संगठन की पहल मे आप सभी महिलाओ को सादर आमंत्रण किया जाता है, सभी खेल, प्रशिक्षण निशुल्क है। जिसमे आप रजिस्ट्रेशन नूतन यादव 8305985034,7999559537,
7647902974 के पास करवा सकते है।