लोकतंत्र का यह खुबूसरत नजारा, मतदान दल का स्वागत इस तरह से किया, यहां बनाया गया है इको फ्रेंडली मतदान केंद्र, पानी भी बांस से बने गिलास में मिलेगा, जानिए और क्या क्या खूबी है इस मतदान केंद्र में


बलराम यादव
पंडरिया। 26 अप्रैल यह दिन पंडरिया क्षेत्र में निर्वाचन के लिए मतदान होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पंडरिया ब्लॉक के वनांचल ग्राम छिंदी डीह  प बूथ में पोलिंग पार्टी का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। यही बताता है की आज भी भारत में मजबूत लोकतंत्र है। एक ओर जहां शहरो की  चकाचौंद में लोक मतदान को लेकर कई तरह के बाते सुनने को मिलती है। लेकिन आज पंडरिया ब्लॉक के ग्राम छिंदी डीह  जो हुआ यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है।

ये मतदान केंद्र इको फ्रेंडली है
पंडरिया ब्लॉक के ग्राम छिंदीडीह  में जो मतदान केंद्र बनाया गया है वह अन्य मतदान केंद्र से काफी भिन्न है। इस मतदान केंद्र को ईको फ्रेंडली बनाया गया है। मतदान दल का स्वागत आरती उतारकर और फूलो के गुलदस्ता भेंट कर किया गया। यहां पर प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंध है। खाना पत्तल में पारोसी जायेगी। इसके अलावा बैनर भी लगाया है वह भी कपड़े का है। वही मटके में पानी की व्यवस्था की गई है और पानी पीने के लिए बांस का गिलास तैयार किया गया है। ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा है।