पाटन। सेवा सहकारी समिति पाटन परिसर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल मौजूद थे। मंच पर अन्य अतिथि के रूप में होरी लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक दयाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, मेहत्तर वर्मा, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल चंद्राकर, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कैलाश यादव, दामोदर चक्रधारी, निक्की भाले,जनपद सदस्य खिलेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमराज यदु, सरपंच बट रेल, अवध राम ठाकुर, जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, रवि सिन्हा, पोसू राम निर्मलकर,तहसील साहू समाज अध्यक्ष दिनेश साहू, फेरहा राम धीवर, राजेश चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, रेवती सोनकर, निर्मला वर्मा, डेहर साहू, सहित अन्य मौजूद थे।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपना पूरा जीवन सरलता से किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर की सुशासन आ रहा है। उन्होंने कहा की मोदी जी ने जो गायरेंटी दिया था उसे राज्य सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा की जनता ने बहुमूल्य मत देकर भाजपा की सरकार बनाई इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। आज हम सब बोनस त्यौहार, मोदी गायरेंटी पूरा करने का त्यौहार मना रहे है। भाजपा सरकार का संकल्प है की किसान कर्ज माफी वाला नही बल्कि किसान को कर्ज मुक्त करना है। कुछ राजनीतिक पार्टी चुनाव आने पर कर्ज माफी का लालच देते है। अब सच्चा के बोलबाल है झूठा के मुंह काला है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को बर्मी कम्पोस्ट के नाम पर परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा की पाटन में हम हारकर भी जीते है। आज सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संकल्प के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी गायरेंटी का पूरा होना तय है। उन्होंने सभी किसानों को बधाई दिया। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इससे पहले स्वागत भाषण एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता ने देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। इसके अलावा पाटन ब्लॉक के साथ दुर्ग जिला में कितने किसानों को बोनस राशि का वितरण किया जा रहा है इसकी जानकारी दी। सभा को जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, डॉक्टर दयाराम साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर साहू ने तथा आभार व्यक्त, , , , , ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश मिश्रा, अनूप चंद्राकर, घनश्याम कौशिक, हरिशंकर साहू, दिनेश मिश्रा, जनपद सदस्य खीलेश यादव, परखत साहू, रानी बछोर, निशा सोनी, चंद्रिका साहू, जय नारायण वर्मा, कमलेश चंद्रकार, प्रकाश चंद्राकर, टीका रमा साहू, राजेश चंद्राकर, केजू साहू, नरेश केला, विनय चंद्राकर, सुरेंद्र वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, तारेंद्र बंछोर, प्रकाश बिजोरा, रवि सिन्हा, योगेश निक्की भाले, नंदकिशोर साहू शाखा प्रबंधक पाटन ब्रांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, योगेश साहू शाखा प्रबंधक झिट, बलराम वर्मा शाखा प्रबंधक जाम गांव एम, दिनेश वर्मा सेलुद शाखा, संतराम सेन शाखा जाम गांव आर, टोकन लाल , उमाकांत साहू, युवराज वर्मा, सुकालु वर्मा, भूषण बर्मा , युवराज कौशिक, रोमन लाल वैष्णव, राकेश वर्मा, होरिलाल देवांगन , मुकुंद विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

पाटन ब्लॉक के 52478 किसानों के खाता में डाले गए बोनस राशि 80 करोड़ 80 लाख रुपए
राज्य सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपई के जन्मदिन की अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर किसानों को 2 साल का बोनस जो घोषणा पत्र में देने का वादा किया था उसे आज किसानों को दिया गया। जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक में वर्ष 2015 .15 का 252120 किसानों के खाता में 38 करोड़ 44 लाख, वर्ष 2014.15 का 27266 किसानों के खाता में 42 करोड़ 35 लाख रुपए डाला जाए। इस तरह कुल पाटन ब्लॉक के 52478 किसानों के खाता में 80 करोड़ 80 लाख रुपए डाले गए।