ये खिलाड़ी अपने अकेले दम पर भारत को जीता सकता है मैच और सीरीज, जानिए आखिर कौन है वो घातक प्लेयर

मुंबई । टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब टीम इंडिया (Team India) टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका का पूरी तरह से सफाया करना चाहेगी। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इस टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम में खौफ का माहौल है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया में अचानक उनके सबसे खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री कराई है. ये खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी होगा जो श्रीलंका की टीम का काल बन जाएगा वो भी पक्के तौर पर। ये खिलाड़ी अपने अकेले दम पर भारत को मैच और सीरीज जिता सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में अचानक उसके सबसे खतरनाक खिलाड़ी की वापसी हुई है, जिससे श्रीलंकाई टीम भी दहशत में है। ये मैच विनर और कोई नहीं बल्कि स्पिन के महारथी रविचंद्रन अश्विन हैं. रविचंद्रन अश्विन भारत की पिचों पर दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनरों में से एक हैं, जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख देते हैं।