पाटन। नगर पंचायत पाटन में 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी के लिए नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में इस साल भी राम लीला का मंचन कर रावण दहन करने का निर्णय लिया गया। रामलीला में रावण का पात्र श्रीकांत देवांगन निभाएंगे। श्रीकांत देवांगन पिछले कई सालों से रावण का किरदार बखूबी निभा रहा है। उनके कलाकारी को नगर के लोग काफी पसंद कर रहे है। रामलीला के बाद दशहरा मैदान पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। पाटन का दशहरा उत्सव को देखने नगर सहित आसपास के कई गावों के ग्रामीण पाटन आते है। यहाँ का आतिब्शबाजी देखने लायक रहता है। दशहरा उत्सव समिति पाटन की बैठक में
नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप , उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, कमलेश मिश्रा , भास्कर सावरनी, विजय पांडे, पार्षद अर्पिता आभास दुबे, मनीष देवांगन, कैलाश देवांगन ,सतीश देवांगन, सुनील सोनी, लीलाधर वर्मा, कमल किशोर वर्मा, नीरज सोनी, मनोज कुर्रे, श्रीकांत देवांगन, पुरुषोत्तम कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

- September 30, 2022