पंडरिया-ब्लाक के वनांचल की नदियों में पुल से ऊपर बह रहा पानी , क्षेत्र के आगर नदी में इस प्रकार की स्थिति अधिक है जहां बने पुलियों के ऊपर से पानी बहते रहता है।पुलिया में लगे पाईप में मलबा भर जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है।इसे सफाई करने से पानी पुलिया के नीचे से बहने लगेगा।लगातार पानी पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण पुलिया में काई जमा हो गया है जिसके फिसलन से बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं ।साथ ही पुलिया के ऊपर पानी बहने से पुलिया कमजोर हो जाता है तथा जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाता है।वहीं हल्की बारिश में बाढ़ की स्थिति बन जाती है।प्रशासन को इन पुलियों में जमा मलबे को साफ करना चाहिए।जिससे दुर्घटना को रोका जा सके तथा पुलिया को सुरक्षित रखा जा सके।






