दिल्ली । साल 2022 की वो बड़ी घटनाएं जो हुईं इतिहास के पन्नों में दर्ज;साल 2022 एक काफी उतार-चढ़ाव से भरा वर्ष रहा। पूरे विश्व में युद्ध आपातकाल संघर्ष-विद्रोह आदि संकट छाए रहे। यूक्रेन में छिड़ा घातक युद्ध राजनीतिक-आर्थिक संकटग्रस्त श्रीलंकाई राष्ट्रपति का देश छोड़ना या फिर दमनकारी सरकार के विरोध में ईरानियों का जान पर खेलना…इन घटनाओं ने सबको झकझोर कर रख दिया।नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। परिवर्तन प्रकृति का नियम है और जैसे हम सब हर पल हर वक़्त बदल रहे होते हैं, वैसे ही हमारी प्रकृति भी बदल रही होती है। हालांकि, कभी-कभी इस बदलाव की गति इतनी तेज होती है और यह इतने अधिक मोर्चों पर एक साथ घट रहा होता है कि हम हतप्रभ हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ बेचैन कर देने वाले बदलाव के माध्यम से आज हम साल 2022 की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को आपके सामने रख रहे हैं, जिन्होंने विश्व को एक नई दिशा दी है और हम सब उससे कहीं न कहीं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं।
उत्साह के साथ नये साल का स्वागत, पुरी में सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाई 15 फीट लंबी भगवान जगन्नाथ की मूर्तियह भी पढ़ेंभविष्य के इतिहासकार 2022 को महामारी के बाद के एक सामान्य साल के रूप में मान सकते हैं, जो एक युग के अंत और दूसरे की शुरुआत को दिखाता है। रोजाना घटने वाली हर घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं होती, जिसे आगे आने वाली पीढ़ी जान सके, पढ़ सके या समझ सके। लेकिन उन अनगिनत घटनाओं में से कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में खास जगह मिल जाती है। इस साल भी कुछ घटनाएं ऐसी रही जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह बनाई है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में एक भारतीय की ताजपोशी, चीन में राष्ट्रपति शी जिनफिंग का तीसरा कार्यकाल के लिए मनोनयन, श्रीलंका की अर्थव्यवस्था का धराशायी होना, एलन मस्क का ट्विटर खरीदना, महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु, ईरान में हिजाब के खिलाफ विद्रोह, यूरोप में ऊर्जा संकट, दुनिया की आबादी का 800 करोड़ से पार कर जाना और जिस कोरोना से अभी हम उबर ही रहे थे उसका वपास लौट आना…2022 की इन शीर्ष दस घटनाओं ने पूरी दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया। इनमें से कई कहानियां तो आने वाले साल 2023 में और उसके बाद भी जारी रहेंगी। तो आइए जानते है उन 10 बड़ी घटनाओं को जिसकी वजह से याद किया जाएगा साल 2022…
