पंडरिया- भारत सरकार का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे कबीरधाम जिले में संचालित हुआ, जिसमे जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत पूरे 142 ग्राम पंचायतों में प्रचार वैन के साथ पूरी टीम ने विशेष शिविर लगाकर शासन की विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को प्रदान करते हुए आन स्पॉट सभी योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमे प्रमुख रूप से उज्ज्वला गैस , आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ्य सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नल जल योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के साथ साथ मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवम बाल विकास आदि विभागों ने अपना स्टाल लगाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए आम नागरिकों को तुरंत ही लाभ दिया गया।
जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरुण बघेल ने इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगभग डेढ़ माह तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उदघोषक/ वैन प्रभारी, डे नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक एवम डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत के सभागर में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित करके प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। उदघोषक राजीव श्रीवास्तव, कलीराम चंद्राकर एवम डे नोडल अधिकारी ब्रजेश सोनी, अमित वर्मा आदि सभी ने कार्यक्रम का फीड बैक देते हुए अपना अनुभव आपस मे बांटते हुए सभी को कार्यक्रम की सफ़लता की बहुत बहुत बधाई दिए।







