पाटन। सेलूद के हाई स्कूल मैदान पर 2 जनवरी से 5 जनवरी तक होने वाले गायत्री महायज्ञ एवं सम्मेलन में हजारों श्रद्धालु जुटेंगे । इस 24 कुंडी महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से जारी है। शासकीय हाई स्कूल के मैदान पर 24 कुंडीय यज्ञ की तैयारी जोरों से है। तैयारी का ज्यादा लेने के लिए शुक्रवार की रात को करीब 8:00 बजे सांसद विजय बघेल पहुंचे। उन्होंने गायत्री महायज्ञ के इस आयोजन से जुड़े पदाधिकारी से तैयारी का पूरा जानकारी ली साथ ही साथ उन्होंने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया । इस दौरान अशोक सिंह , खेमलाल साहू, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती खेमिन साहू, अजय सिंह,संजय यदु, उपसरपंच चंचल यादव, रमेश देवांगन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
सेलूद में यह पहला आयोजन है कि इतनी बड़ी स्तर पर तैयारी की जा रही है ।बताया जा रहा है कि प्रथम दिवस 2 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। Selud सहित आसपास के ग्रामों के 51 000 महिलाएं तथा युवतियां सिर पर कलश धारण करके कलश यात्रा में शामिल होंगी। साथ ही साथ इस कलश यात्रा में बग्घी में सवार पूज्यनीय या गुरुजी एवं माताजी के अलावा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दर्शन भी होंगे । कलश यात्रा के साथ ही पंथी नृत्य, राउत नृत्य, सुआ नृत्य सहित अन्य के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारी में जुड़े खेमलाल साहू एवं संजय यदु, अजय सिंह ने बताया कि 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण पर है। यज्ञ वेदी निर्माण किया जा चुका है । साथ ही साथ यज्ञ पंडाल के ठीक सामने ही ध्वज वंदन किया जाएगा इसके अलावा इसी स्थान पर भारत माता की प्रतिमा भी लगाई जाएगी साथ ही साथ मंच की व्यवस्था भी की जा रही है जिसके माध्यम से गायत्री परिवार हरिद्वार की टोली आएगी उनके द्वारा गीत संगीत के साथ संदेश वाचन किया जाएगा।







