पाटन। महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शक्ति वंदन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाटन के कुर्मी भवन में आज शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत पाटन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पाटन ब्लॉक के विभिन्न गांवों के महिला समूह शामिल हुई। महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा समाज में महिलाओं , बालिकाओं की भूमिका पर संदेश परक प्रहसन तथा नाट्य का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग के सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर मौजूद थी। विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष लोक मणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, अतिरिक्त सी ई ओ श्रीमती श्वेता यदु, राजू साहू सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में सीईओ उत्तम ध्रुव ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अतिरिक्त सीईओ श्रीमती श्वेता यदु के संयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी है। प्रतिभावान महिलाओं को तथा खेलकूद में विजेताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्राकर द्वारा पुरस्कृत किया गया। महिलाओं को संबोधित करती हुई श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा की शक्ति वंदन अभियान महिलाओं का संबल बढ़ाने का काम कर रही है। आज घर परिवार के साथ साथ समाज के कार्यों में भी महिलाओं का अहम योगदान है। महिला शक्ति के बगैर सभ्य समाज के कल्पना भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार महिलाओं को आगे लाने कई योजनाएं संचालित कर रही है। अभी महतारी वंदन योजना के तहत भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने का कार्य किया जाएगा। इस असवर पर कार्यक्रम में शामिल होने आए महिलाओं ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया।







