दुर्ग। शादी के लिए रिश्ता तुड़वाने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया नफीसा बानो अफसर नगर तकियापारा ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 सितंबर की दोपहर 3 बजे वह अपने घर में थी। तभी पड़ोस में रहने वाला लड़का अज्जू खान पीड़िता से कहा कि तुम मेरा रिश्ता तुड़वा दिया हो, यह कहकर गाली गलौज करने लगा। जब पीड़िता ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने पीड़िता के बाउंड्रीवॉल की दीवाल को लात मार के तोड़ दिया और ईंट के टुकड़े से घर में फेंक कर सामानों को नुकसान किया। इसके बाद आरोपी अज्जू खान घर से तलवार निकाल कर लाया और गली में खड़ा होकर तलवार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट में पीड़िता को चोंटे आई ।







