बलराम यादव
अहिवारा। ग्राम पाहरा की सरपंच श्रीमती उमादेवी पांडे ने गांव के एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नंदिनी थाना में शिकायत किया है । सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उमा देवी पांडे ग्राम पाहरा की सरपंच है। दिनांक 27.07.2024 को वे अपने घर के सामने खडी थी कि प्रात करीबन 7.30 बजे गांव का तोरण पाण्डेय सरपंच के घर के सामने आकर जमीन बंटवारा की बात को लेकर जबरन उससे मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा तथा सरपंच और उसके बच्चो को जान से मारकर खत्म कर देने की धमकी देने लगे। गाली गलौच किए जाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर नंदिनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।








