जिला दुर्ग।।

▪️ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, अन्य संलिप्त आरोपियों की जांच जारी
मुख्य बिंदु
- 03 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
- 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
- स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन जप्त।
- अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 18.02.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं।
सूचना पर एसीसीयू एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेहियों को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, एक स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में एक महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अवैध बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया गया।
मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है।
घटना स्थल :
आईटीआई ग्राउंड के पास, खुर्सीपार, दुर्ग
आरोपी का नाम :
- अमन सेंडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी
- प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी
- एन. पूजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी 18 नंबर रोड, कैंप-01, थाना वैशाली नगर
जप्त सामग्री :
- 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा
- एक स्कूटी
- 02 नग मोबाइल फोन
(कुल अनुमानित मूल्य ₹3,75,000/-)
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार प्रभारी सहित एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—






