▪️ अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स से एक संमरसिबल पंप, स्टार्टर, केबल, लोहे का एंगल चोरी करने की घटना में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 303(ए), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
▪️ विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर दिनांक 28.08.2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक संमरसिबल पंप, दो नग लोहे का एंगल एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

मुख्य बिंदु

दिनांक 27.08.2026 को की दोपहर ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स से सामग्री चोरी की घटना में थाना अमलेश्वर पुलिस द्वारा सतत पतासाजी एवं विवेचना के आधार पर 03 आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी की सामग्री बरामद की गई।

संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27.08.2026 को प्रार्थी लोकेश साहू निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर,जिला दुर्ग द्वारा थाना अमलेश्वर उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 27.08.2026 की दोपहर 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स के मकान मे रखे समरसिबल पंप, स्टाटर, केबल, लोहे का एंगल कुल कीमती 20,000/- रूपये चोरी कर ले गई है।
शिकायत पर थाना अलमेश्वर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 303(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों एवं आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान संदेहियों की पहचान कर पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों 1. राज कुमार सिंगौर, 2. खिलेश्वर उर्फ बोदू सिंगौर, 3. देवेश सिंगौर सभी निवासी ग्राम सांकरा को दिनांक 28.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक संमरसिबल पंप, दो नग लोहे का एंगल एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मामले में एक आरोपी फरार है जिसका पतासाजी किया जा रहा है।
मॉडस ऑपरेंडी ;अपराध करने का तरीकाः
आरोपियों द्वारा ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स में रखी उपयोगी मशीनरी एवं अन्य सामग्री को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद चोरी की सामग्री को अपने कब्जे में रखा गया, जिसे पुलिस द्वारा पतासाजी कर बरामद किया गया।
घटना स्थल
ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स , थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
- राजकुमार सिंगौर पिता षिव कुमार सिंगौर उम्र 32 वर्ष पता कोपेडीह मार्ग ग्राम सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग छ0ग0
- खिलेश्र सिंगौर उर्फ बोदू पिता कृष्णा सिंगौर उम्र 21 वर्ष साकिन गोवर्धन चौक ग्राम सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग छ0ग0
- देवेश सिंगौर पिता मनोज सिंगौर उम्र 18 वर्ष 01 माह साकिन परमा होटल के पास ग्राम सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग छ0ग0
जप्त सामग्री
- एक संमरसिबल पंप,
- दो नग लोहे का एंगल,
- एक मोटर सायकल
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी की गई तथा चोरी की सामग्री बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि फलाई एस ब्रिक्स एक निर्माण स्थल एवं अन्य स्थानों पर रखी सामग्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
-0000-






