रहमान कापा के पास तीन बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत ,लगातार हो रही सड़क दुर्घटना


पंडरिया-नगर से करीब 4 किलोमीटर दूर गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी,जिससे तीनो की घटना स्थल पर मौत हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन कुकदूर की ओर से जा रही थी।इस दौरान बरसात भी हो रही थी। घटना करीब गुरुवार देर शाम 7 बजे की है।पंडरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार  शाम पंचराम बैगा अपने साडू  प्रेमलाल बैगा और अपनी साली पार्वती बैगा को ग्राम सगौना से उनके ग्राम बकेला छोडने के लिए अपने मोटर सायकल क्रमांक CG09JQ-0934 से निकले थे।करीब 7  बजे रहमानकांपा मेन रोड नारद यादव के घर के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। पंचराम बैगा पिता दशरू बैगा उम्र 38 वर्ष निवासी सगौना, प्रेमलाल बैगा पिता समरत्त बैगा उम्र 35 वर्ष व पार्वती बैगा पति प्रेमलाल बैगा उम्र 27 वर्ष दोनो निवासी बकेला का सड़क दुर्घटना में तीनो का शरीर पुरी तरह छत-विछत हो गया।घटना स्थल पर ही तीनो की मौत हो गई।
*सीसी कैमरा से पता चलेगा*- तीन लोगों को मौत देने वाला वाहन अब तक अज्ञात है।रहमान कापा के आगे उक्त मार्ग पर ग्राम बिरकोना में सीसी कैमरा लगा हुआ है।जहां करीब 7 बजे का फुटेज निकालकर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सकता है।
*डेंजर जोन बना कुकदूर मार्ग*-कुकदूर मार्ग डेंजर जोन बना हुआ है।जहां आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।पखवाड़े भर पहले दो कार सवार की मौत रहमान कापा के पास पुल के गार्ड से टकराने से हो गयी थी।उक्त मार्ग पर लगातार दुर्घटना हो रही है।हर यह दो-चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है।