सोमनापुर में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल स्पर्धा का आयोजन


पंडरिया- ग्राम सोमनापुर नया मे तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल स्पर्धा का शुभारंभ सर्व प्रथम मा सरस्वती की तेलचित्र पर माल्यार्पण का कर किया गया। सामूहिक खेल में खो खो, कबड्डी, एकल खेल में चित्रकला, रंगोली, कबाड़ से जुगाड, विज्ञान मॉडल, सुई धागा, जलेबी दौड़,100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ के साथ विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। इसी कड़ी में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव पटेल ने कहा कि खेल बच्चो को अपनी भावनाओं को तलाशने आत्म अनुशासन विकसित करने और स्वयं को अभिव्यक्त करना सीखने में सहायता करता है। खेल शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू, सीएसी एस पी डड़सेना, खेल प्रभारी महेश जायसवाल, सरिता कंवर, महेन्द्र कंठले, राजकुमार ध्रुव, प्रधानपाठक मालगुजार लहरे, पवन कुमार चाँदसे, पलटन राम पटेल, कमल पटेल, रामायण मरावी, उमाशंकर राज, रमेश बंजारा, मयाराम जायसवाल, राजाराम, संतोषी ध्रुव, जी पी धनगर, बुद्धू राम बघेल, संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शाला प्रबंध समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समस्त प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।