पंडरिया ब्लॉक के खैरडोंगरी में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ संपन्न

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक के ग्राम खैरडोंगरी में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारस बंगानी के मुख्य आतिथी के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री बंगानी ने खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त छात्र छात्राओं को उनके स्वस्थ,दीर्घायु के साथ उज्वल भविष्य की कामना करते हुए विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ – साथ खेल कूद भी जरूरी है। खेलकूद के अभ्यास से जहां शरीर स्वस्थ और मजबूत होता है। वहीं इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के भीतर आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। उक्त तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग की कबड्डी तथा खो खो में खैरडोगरी, उदका एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलडीहा ने बाजी मारी।खैरडोंगरी व अमलडीहा क्रमशः प्रथम, द्वितीयस्थान पर रहें। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक वर्ग से प्राथमिक शाला सरैहा प्रथम तथा नरसिंहपुर को द्वितीय, खो खो बालक वर्ग में उदका प्रथम व प्राथमिक शाला सरैहा द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक शाला उदका प्रथम, प्राथमिक शाला नरसिंहपुर द्वितीय, बालिका वर्ग खो खो में प्राथमिक शाला उदका को प्रथम एवम प्राथमिक शाला बिंझौरी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एकल खेल प्रतियोगिताओं में भी ग्रामीण बच्चों ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अलग अलग स्थान प्राप्त किए !समापन कार्यक्रम में सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरित किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान डोमन सिंह मरकाम, पंडरिया मंडी अध्यक्ष सुभाष पुरी गोस्वामी ,मंडी उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ,पूर्व सरपंच, शिवकुमार तिवारी, पोखन सिंह ठाकुर, जीवनसिंह राठौर पूर्व सरपंच, होरीलाल जयसवाल अध्यक्ष शाला विकास समिति, चंद्रभान ठाकुर सरपंच गीतांजलि रोहित सिंह ठाकुर रामचरण साहू बसंत साहू जनक यादव के अलावा पंच सरपंच और संकुल के समस्त शिक्षक एवम बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।