संस्कृति महिला ग्रुप का तीन दिवसीय गरबा सम्पन्न…विधायक भावना बोहरा व सांसद पत्नी रेखा पांडेय हुई शामिल


पंडरिया।नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा 7 से 9 अक्टूबर तक गरबा का आयोजन किया गया।जिसका समापन बुधवार देर रात्रि को हुआ।संस्कृति ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा में तीन दिन अलग-अलग परिधानों व अलग थीम पर नृत्य का प्रदर्शन किया गया।इस गरबे में विभिन्न परिवारों ने भाग लिया।संस्कृति महिला ग्रुप पारिवारिक ग्रुप है।जो गरबा के अलावा अन्य कार्य करती है।गरबा के समापन के अवसर पर सांसद संतोष पांडेय की धर्मपत्नी समाज सेविका रेखा पत्नी रेखा पांडेय ने कहा कि संस्कृति ग्रुप द्वारा बहुत ही पारंपरिक ढंग से गरबा का आयोजन किया गया है।जिसमें छत्तीसगढ़ी परंपरा को समेटते हुए बडे ही आकर्षक गरबा का प्रदर्शन किया गया।उन्होंने कहा कि गरबा माता के आराधना की एक कला है।गरबा के माध्यम से माता की सेवा की जाती है।श्रीमती पांडेय द्वारा गरबा में उत्कृट प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर पुरष्कृत किया गया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को पुरुष्कार प्रदान किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी गरबा में शामिल हुई।भावना बोहरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरबा महिला शक्ति का परिचायक है।इसमें पुरुषों का साथ अत्यंत महत्वपूर्ण है।श्रीमती बोहरा ने कहा कि संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा गरबा के माध्यम से मा की आराधना की जा रही है,जो अत्यंत ही सराहनीय कार्य है,इसके माध्यम से कला व परंपरा को सहेजने का कार्य हो रहा है।साथ ही मां की आराधना होती है।उन्होंने कहा कि गरबा नृत्य महिला शशक्तिकरण का परिचायक है।इसमें महिलाओं की क्षमता प्रदर्शित होती है।


विभन्न समितियों को सम्मानित किया गया-संस्कृति ग्रुप द्वारा नगर में सामाजिक कार्य कर रहे विभिन्न समितियों को सम्मानित किया गया।इसके लिए विधायक भावना बोहरा के हाथों पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली पर्यावरण संरक्षण समिति, बेजुबां जानवरो के लिए कार्य करने वाली बेजुबां सेवा समिति व स्वच्छता के लिए कार्य करने वाली महामाया सेवा समिति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।