भोथली में हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन 4 से 6 अप्रैल तक

अंडा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम भोथली में 4, 5 और 6 अप्रैल को तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्रीय ग्रामवासियों द्वारा जिला दुर्ग, बालोद एवं राजनंदगांव के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
आयोजन के प्रथम दिवस 4 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, इसके पश्चात शाम 5:00 बजे श्री राम कथा का आयोजन होगा। द्वितीय दिवस 5 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे वेद पूजा, 11:00 बजे से 1:00 बजे तक श्री राम कथा, दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह तथा 3:00 से 5:00 बजे तक पुनः श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा।


तृतीय दिवस 6 अप्रैल को सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक वेद पूजा, 11:00 से 1:00 बजे तक श्री राम कथा, दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक सम्मान समारोह तथा 3:00 से 5:00 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक  सुरेश कुमार साहू ने बताया कि वर्षों बाद इस प्रकार का भव्य हनुमान जन्मोत्सव आयोजन क्षेत्र में हो रहा है, जिसमें लगभग 25 से 30 गांवों के राम भक्त शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और विभिन्न क्षेत्रों से निरंतर सहयोग मिल रहा है। इस आयोजन में श्री राम कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री राज हंस भरतद्वाज (राजहंस परिवार, अंबागढ़ चौकी, राजनंदगांव) द्वारा किया जाएगा।