संजय साहू
अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में दिनांक 24 से 26 नवंबर तक त्रिदृदिवसीय अंतर्विद्यालयीन खेल प्रतियोगिता ‘सृजन’ 2023-24 का आयोजन किया गया। यह खेल प्रतियोगिता विगत कई वर्षों से इसी भांति निरंतर आयोजित हो रही है। इस अंतर्विद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में प्रथम दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजन कुमार दुबे, अध्यक्ष, शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश चंद्र दीवान, क्रीड़ा अधिकारी, शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव (आर) एवं द्वितीय दिवस खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजन कुमार दुबे, अध्यक्ष, शैलदेवी महाविद्यालय एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगणों में ज्योति तिवारी, प्रभारी प्राचार्य शा.उ. मा.शाला भरदाकला, एस आर चंद्राकर, प्राचार्य डी.पी. चंद्राकर, सहायक शिक्षक शा.उ. मा. शाला मतवारी, थानू राम पटेल सहा. शिक्षक व खिलेन्द्र पटेल क्रीड़ाधिकारी राम पब्लिक स्कूल पैरी उपस्थित हुए।



मंच पर शैलदेवी महाविद्यालय के संयुक्त संचालक डॉ. रजनी राय, प्राचार्य डॉ. के. एन. मिश्रा व उपप्राचार्य डॉ. रश्मि पांडे सहित अनेक प्राध्यापक भी उपस्थित हुए। इस खेल महोत्सव का आरंभ सरस्वती वंदना व राजगीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं वरन जीवन जीने की एक अनुभूत विज्ञान है। खेल न केवल शारीरिक बल को वरन मानसिक और बौद्धिक क्षमता में भी अभिवृद्धि करता है अतः हमें इन सब में अवश्य भाग लेना चाहिए, वहीं विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने अपने खेल जीवन के अनुभव व खेलों के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करते हुए कुछ सामान्य खेल नियमों का उल्लेख किया। प्रथम दिवस के खेल में क्रमशः लंबी कूद, ऊंची कूद, (बालकदृबालिका), कबड्डी (बालक बालिका), शतरंज (बालक बालिका) गेड़ी दौड़ (बालक), द्वितीय दिवस में दौड़ 100 मीटर, 400 मीटर (बालक बालिका) खो -खो (बालक बालिका), वॉलीबॉल (बालक बालिका), फुगड़ी (बालिका), गोला फेंक (बालक बालिका) तथा तृतीय दिवस में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को अभिव्यक्त करता एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल व सामूहिक) के प्रस्तुतीकरण के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के समसामायिक घटनाओं पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी व पारंपरिक भारतीय सुंस्वादु व्यंजनों से भरपूर एक आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अध्यक्ष महोदय व आगंतुक अतिथियों के द्वारा हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय के आसपास स्थित विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों के असंख्य विद्यार्थी भाग लिए। जहां वे अपने-अपने खेल क्षमता, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक नृत्य कला का प्रदर्शन किए। 3 दिन चले इस खेल महोत्सव सृजन को देखने के लिए महाविद्यालय में अध्यनरत अनेक विद्यार्थी एकत्र हुए और आनंद मेला के साथ खेल का आनंद लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किए। उपरोक्त खेलों में लंबी कूद बालक में प्रथम विश्वा दूधकौरव चंदनबिरही स्कूल, द्वितीय जशवंत तर्रा स्कूल, नवीन तृतीय चंदनबिरही स्कूल। लंबी कूद बालिका में प्रथम चांदनी मचांदुर स्कूल, द्वितीय रेशमा व तृतीय भूमिका टेकाम सेजेस स्कूल अर्जुंदा। ऊंचीकूद बालक में प्रथम शेखर यादव परसदा स्कूल, गौरव साहू द्वितीय निकुम स्कूल व तृतीय विश्वा दूधकौरव चंदनबिरही स्कूल। कबड्डी में बालक में शा. उ. मा. वि. कुथरेल विजेता और शा.उ. मा. वि. तिरगा उपविजेता रही। कबड्डी में बालिका में शा. उ. मा. वि. मचांदुर विजेता और उपविजेता शा. उ. मा. वि. अंडा रही। शतरंज बालक में प्रथम थानेश्वर सोनक, गुंडरदेही स्कूल, द्वितीय स्थान अजय चंद्राकर, कोड़ीया स्कूल। शतरंज बालिका में प्रथम पूनम साहू चंदनबिरही स्कूल व हेनम गुरेदा स्कूल द्वितीय स्थान पर रही। दौड़ 100 मी. बालक से नवीन यादव प्रथम निकुम स्कूल, विश्वा दूधकौरव चंदनबिरही व तृतीय परमेश्वर अरमरीकला स्कूल और बालिका 100 मी. में वासनी यादव प्रथम, तर्रा स्कूल, लेखिका द्वितीय तर्रा स्कूल, किरण निकुम स्कूल तृतीय स्थान। दौड़ 400 मी. बालक में परमेश्वर प्रथम अरमरीकला स्कूल से, द्वितीय नवीन सेजेस स्कूल निकुम, लोकेश तृतीय तिरगा स्कूल। दौड़ 400 मी. बालिका वर्ग में प्रथम स्थान छवि निकुम स्कूल, दीपिका यादव द्वितीय निकुम स्कूल, अंजलि तर्रा स्कूल तृतीय स्थान। फुगड़ी बालिका में प्रथम दीपा पटेल कातरो स्कूल , लेखिका पटेल तर्रा स्कूल द्वितीय और रेणुका साहू तर्रा स्कूल तृतीय स्थान। गोला फेंक बालक में रूपेंद्र कुमार निकुम स्कूल प्रथम, भीषम मचांदूर स्कूल द्वितीय, विश्वा दूधकौरव चंदनबिरही स्कूल तृतीय। गोला फेंक बालिका वर्ग में दिव्या सेन अर्जुंदा स्कूल प्रथम, हेमलता साहू कातरो स्कूल द्वितीय एवं मोहिनी यादव निकुम स्कूल तृतीय रहे। वॉलीबॉल में विजेता परसदा स्कूल और उपविजेता पैरी स्कूल बने। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में तर्रा स्कूल विजेता घोषित हुए। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें होमेश देवांगन अरमरीकला प्रथम एवं दानेश्वर कुमार चंदनबिरही द्वितीय और गीतांजली गोरकापार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अध्यक्ष महोदय द्वारा क्रमशः 3000 रू., 2000 रू. व 1000 रू. नगद राशि व प्रशस्तिदृपत्र के साथ ही 11 अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य में अभय एवम् युवराज ग्रुप अंडा स्कूल, प्रथम स्थान तथा कु. प्राची विनायकपुर स्कूल द्वितीय वहीं सामूहिक नृत्य में शा.उ. मा. वि. मातवारी प्रथम व शा.उ. मा. वि. कातरो ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन दुष्यंत कुमार साहू, संतोष कुमार देवांगन व ढाल सिंह साहू ने किया। इस प्रकार यह त्रिदृदिवसीय खेल महोत्सव सृजन आनंददृउल्लास के साथ समाप्त हो गया।