मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।ग्राम बेलरगांव में श्रीराम चरित्र मानस सम्मेलन समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से 20वां वर्ष तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय श्री रामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।जिसका मगंवलार को अतिम दिवस है। जिसके मानस सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बेलरगांव सरपंच उमेंद मुकाम, अध्यक्षता अध्यक्ष कृषि एवं ग्राम का समिति लीलबर साहू ,विशेष शक्ति खोमन प्रसाद उपाध्याय ग्राम पुरोहित, उपसरपंच पुखराज उपस्थित थी। श्री राम जी की भाव शोभायात्रा निकाल कर समस्त देवी देवताओं को आमंत्रण कर पुरोहित खोमन प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में पूजा पाठ कर दी प्रज्वलित किया गया राज्य की प्रख्यात मंडली अपनी प्रस्तुति दी इनमें से सोमवार को श्रीराम मानस परिवार बीचपारा बेलरगांव, जय शीतला मानस परिवार अमलीपारा, तुलसी के संदेश मानस परिवार सिवनीकला कुरूद, वंदना महिला मानस परिवार बालोंद, जय माँ सरस्वती बालिका मानस परिवार कोकडी, जय बजरंग मानस परिवार नवरग पुर उड़ीसा, लव निमेष मानस परिवार रावाभाटा रायपुर ,श्री रामेश्वर मानस परिवार सिमर तरह गरियाबंद, शिवशक्ति महाराज परिवार खमरिया धमतरी एवं अंतिम दिन होने वाले मानस परिवार जय भवानी मानस परिवार पीएचपी बेलरगांव, जय शीतला मानस परिवार भूमका, राजीव लोचन मानस परिवार परतेवा राजीम, नवनीत मानस परिवार मोतीपुर राजनादगांव, जय मारिया संस्कार बालिका मानस परिवार राजपूर, हिंद मानस परिवार साकरा नगरी, साधना सरगम महिला मानस परिवार बेहराबुडा गरियाबंद ,मोर नानहे संगवारी मानस परिवार देवरी भखारा ,अजनेय मानस परिवार बागबाहरा महासमुंद की प्रस्तुति होनी है बेलरगाव मे चल रहे श्रीरामचरितमानस सम्मेलन का समापन आज दोपहर 2:00 बजे होगी इसके मुख्य अतिथि होंगे काकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मांडवी जी उपस्थित रहेंगे एवं मानस समिति की समिति के सभी पदाधिकारी एवं ग्राम वासींउपस्थित होंगे।







