तीन दिवसीय परमेश्वरी जयंती सम्पन्न


पंडरिया-नगर के पाढ़ी रोड स्थित देवांगन समाज के प्रांगण में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ गुरुवार को हुआ।जिसमें परमेश्वरी देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।जिसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगोली व गरबा,सेवा गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए,जिसके पश्चात रात्रि में जगराता का आयोजन किया गया।शनिवार को हवन पूजन कर माह आरती किया गया।शनिवार दोपहर को समाज के महिलाओं व पुरुषों द्वारा कार्यक्रक स्थल से बस स्टैंड,गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।वहीं नवयुवकों में बाइक रैली निकाली।कार्यक्रम के अंत मे भोग भंडारा का रखा गया।महोत्सव में नगर के अलावा कवर्धा,मुंगेली,तखतपुर सहित अनेक स्थानों से स्वजातीय लोग शामिल हुए।गरबा नृत्य,मेहंदी,सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरुष्कार वितरण किया गया।