दुर्ग।त्रि दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनांक 24, 25 व 26 जनवरी 2025 को वार्ड-52 बोरसी दुर्ग (छ. ग.) में किया जा रहा है।द्वितीय दिवस प्रेमदास शास्त्री साहेब की पावन उपस्थिति, जीविका स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा संचालित प्रतिष्ठान हमर हटरी, आर के मार्ट के ऊपर, बोरसी में हुआ। उपस्थित संतजनों का जीविका समूह के अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू (लल्ली ) एवं पदाधिकारियों द्वारा गुरु वंदना करते हुये चरण पूजन किया गया।

साहेब ने आशीष वचन देते हुये जीविका समूह के बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ का एक मात्र प्रतिष्ठान है जो महिला समूह द्वारा संचालित है तथा बेरोजगार महिला एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण व रोजगार देते हुये छत्तीसगढ़ के शिल्प एवं संस्कृति का संवर्धन कर रही है। यहाँ छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिल्प जैसे पैरा आर्ट, जूट आर्ट, ढोकरा आर्ट, बेलमेटल, कोसा शिल्प, मटपरई शिल्प, गोदना शिल्प का अनुपम संग्रह है।
यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम से सम्बंधित सजावटी सामग्री भी उपलब्ध है। समूह की अध्यक्ष ललेश्वरी जी एवं टीम को मै आशीर्वाद एवं मंगल कामना करता हूँ। इस अवसर पर समूह के सलाहकार शिक्षक नरोत्तम साहू ने साहेब को साल एवं श्रीफल भेंट कर चरण वंदन किया।समूह के बहनो ने धान से बने इको फ्रेडली तिरंगा बैच से संत मंडली का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।






