बोरसी में तीन दिवसीय संत समागम ज्ञान यज्ञ का आयोजन…प्रेमदास शास्त्री साहेब द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया शुभारंभ

दुर्ग।सद्गुरु कबीर सत्संग समिति, कबीरपंथी समाज एवं समस्त वार्डवासी 50, 51 व 52 बोरसी,दुर्ग (छ. ग.) के संयुक्त तत्वाधान में त्रि दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम ज्ञान यज्ञ का 33 वां वर्ष आयोजन
दिनांक 24, 25 व 26 जनवरी 2025 को बजरंग चौक वार्ड क्र.-52 बोरसी दुर्ग (छ. ग.) में किया जा रहा है।

प्रथम दिवस  प्रेमदास शास्त्री साहेब द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवम् प्रवचन कार्यक्रम के माध्यम से शुरू हुआ इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष भूषण दास साहू सचिव ओमप्रकाश साहू एवं श्रीमती ललेश्वरी साहू अध्यक्ष जीविका स्व सहायता समूह बोरसी ने पदाधिकारीयों सहित साहेब का खुमरी पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत के दौरान साहेब ने आशीष वचन देते हुये मंगल कामना की तथा अपने महंत के पदभार ग्रहण करते समय ताज को याद करते हुये कहा की उस ताज के पश्चात् आज छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार खुमरी का ताज मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा यह प्रथम अवसर है जिसमें पारम्परिक रूप से खुमरी के माध्यम से स्वागत किया गया है।

खुमरी की खासियत बताते हुये जीविका समूह के अध्यक्ष श्रीमती साहू  ने बताया की खुमरी को आयोजक समिति के आग्रह पर हमर हटरी परिवार बोरसी के द्वारा बनाया गया है जिसे धान से बने इको फ्रेंडली बैच एवं संत श्री सद्गुरु कबीर साहेब के श्री चित्रों से सजाया गया है।यह जानकारी आयोजक समिति के सहसचिव शिक्षक रूपेंद्र साहू ने दी।