पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में महिला सशक्तिकरण सेल व आई क्यू ए सी के सयुंक्त तत्वावधान में *’नारी शक्ति *कल* आज और कल’* विज्ञान और तकनीक में बेटियों के बढ़ते कदम तथा नेतृत्व में नारी आत्मनिर्भर भारत की ओर विषय पर व्याख्यान, विद्यार्थियों हेतु पोस्टर निर्माण व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज नें अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता कु डाली व अवनी तिवारी एमएस सी रासायनशास्त्र एवं उपविजेता खिलेश एमए भूगोल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही कहा कि पाटन महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों में तीन चौथाई बेटियां अध्ययनरत है महिला सशक्तिकरण का यही बढ़िया उदाहरण है। रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष जागृत कुमार नें पाटन विकासखंड के इतिहास पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि एक समय में पाटन क्षेत्र से सभी शासकीय संस्थानो की प्रमुख महिला थी जो की गर्व की बात रही। राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता चंद्रशेखर देवांगन नें विचार व्यक्त करते हुए भारतीय राजनितिक व्यवस्था में महिलाओ की दशा, और संविधानिक अधिकार के विषय में बताया। डॉ पोखराज शर्मा अतिथि व्याख्याता रसायनशास्त्र नें महिलाओ की सामाजिक स्थिति पर प्रकाश ड़ालते हुए सुधार हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किया। महिला सशक्तिकरण सेल के सदस्य रागिनी साहू नें शासकीय सेवा में महिलाओ के लगातार चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की व इसे आर्थिक शक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुणा साव आई क्यू ए सी संयोजक तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती ज्योति कुर्रे सहायक प्राध्यापक भूगोल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







