तीन हाइवा गिट्टी का तथा दो हाइवा रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, खनिज विभाग दुर्ग की कार्रवाई


दुर्ग। खनिज विभाग जिला दुर्ग द्वारा बीती रात को मचानदूर थाना क्षेत्र एवं नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग   कार्रवाई की गई। इन दोनों जगह पर चार हाइवा में गिट्टी तथा दो हाइवा में रेत का अवैध से परिवहन करते पाया गया। इन सभी गाड़ियों को नजदीकी थाना क्षेत्र के सुपुर्द  किया गया है।  खनिज विभाग इस पर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर दुर्ग एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम सोमवार  रात्रि को ही अलग-अलग क्षेत्र में  कार्रवाई की। पाटन ब्लॉक के  गुढ़ियारी के आसपास दो हाइवा को गिट्टी का अवैध परिवहन करते तथा दो हाइवा को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है।  इन्हें मचानदूर चौकी में खड़ी कराई गई है। इसी तरह से कोडिया के आसपास भी रात्रि को ही खनिज विभाग की टीम ने गाड़ियों की जांच करना शुरू किया। जिसमें एक हाइवा को चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया इन सभी गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है।