मौर्यध्वज सेन
नगरी, सिहावा ,बेलरगाव । धमतरी जिला के नगरी विकास खण्ड बेलरगांव तहसील के मुख्यालय बेलरगांव में तालाब नहाने गए दो मासूम बच्चों समेत तीन का दर्द नाक मौत बेलरगांव के मुख्य तालाब में नहाने गए हुए थे मासूम मृतक काजल यादव पिता धननु यादव 14वर्ष यामिनी यादव पिता धननु यादव 18 वर्ष और सेविका कोर्राम पिता सुरेश कोर्राम 14की तालाब में डुबने से दर्दनाक मौत हो गई है।


यह मामला पूरा भुखर्रा तालाब की घटनाएं हैं जहां तीनों बच्चे नहाने गए थे तभी अचानक एक बच्ची अचानक डूब गई और फिर उसे डूबते हुए देखकर उसे बचाने गए दोनों बच्ची भी डूब गए तभी वहां उसी रास्ते आ रहें व्यक्ति ने मोहल्लेवासीं वं परिजनों को सूचना दी और तालाब के पास पहुंचे और तीनों ही बच्चों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बच्चों को मूत घोषित कर दिया इधर घटना की सूचना के बाद बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है पुलिस मौके पर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बेलरगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में तीनों की अर्थी एक साथ निकली हर किसी की आंख नम हो गई।











