पूर्व माध्यमिक शाला  बोरेन्दा के तीन    छात्राओं ने NMMSE में  बनाई अपनी जगह


छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्टीय सह प्रतिभा प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE में पूर्व माध्यमिक शाला तहसील पाटन, दुर्ग की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. भूमिका पिता टकेश्वर साहू, कु. डाली निषाद पिता मन्नालाल निषाद, एवं कु. कुसुम साहू पिता ईश्वर लाल साहू, ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
इस उपलब्धि के लिए गांव के गणमान्य सहित पूर्व माध्यमिक शाला बोरेन्दा के शिक्षक  दुष्यंत कुमार वर्मा,      टोमेंद्र साहू, ठाकुर राम देवांगन, गरिमा यादव ,  गीतांजलि साहू, कुशल किशोर निर्मलकर ( CAC) एवं प्रधान पाठक मानिक लाल पटेल उत्तीर्ण  छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।