बलराम यादव
पाटन।।अमलेश्वर को नगरपालिका बनाए जाने के बाद पाटन जनपद की सीमा प्रभावितो हो रही हैं। आगामी दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले जिला पंचायत द्वारा इसके लिए दावा आपत्ति भी मंगाए गए हैं। जिसमें इन गांव को छोडकर अन्य गांव के लिए आठ दावा आपत्ति भी आए हैं।आगामी बारह नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन उल्लेखनीय हैं कि, पूर्व सरकार द्वारा अमलेश्वर को नगरपालिका का दर्जा दिया गया हैं। नगरपालिका सीमा में पाटन जनपद का अमलेश्वर, बोथली, मगरघटा और खुरमुढा गांव आ रहे हैं। जानकारी अनुसार पाटन ब्लाक में 142 गांव है, जिसमें 108 पंचायत शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि, इसके लिए तीस अक्टूबर से आठ नवंबर तक दावा आपत्ति मंगाए गए थे।
जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि, अमलेश्वर नगरपालिका- बनने के कारण वहां के कुछ गांव प्रभावित होगें। वही शेष गांव और दोनो ब्लाक के गांव यथावत रहेगें। बताया गया कि, अंतिम प्रकाशन की सूची जिला कार्यालय, जनपद, अनुविभागीय अधिकारी और ग्राम पंचायत में चस्पा की जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा भनसुली क्षेत्र को यथावत रखने की मांग आई हैं। वहीं राजेश ठाकुर अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांवआर द्वारा क्षेत्र 11-12 को यथावत रखने व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू द्वारा भी दोनो क्षेत्र को यथावथ रखने की पेशकश की हैं। वही ग्राम पंचायत केसरा को यथावत और साक्नी ग्राम पंचायत को क्षेत्र क्रमांक दस में शामिल करने की मांग की गई हैं। मोरध्वज साहू सभापति द्वारा ग्राम सावनी को क्षेत्र क्रमांक दस में शामिल करने, महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस पाटन द्वारा वही मांग की गई हैं।

- November 9, 2024
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जिला पंचायत क्षेत्र परिसीमन के बाद आई दावा आपत्ति, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू का गांव भी दूसरे क्षेत्र में शामिल, 12 नवम्बर को होगा अंतिम प्रकाशन
- by Balram Yadu