पाटन। जामगांव आर थाना के ग्राम रिवागहन में करीब एक माह पहले घर में घुसकर दबंगई करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुवे एस डी ओ पी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया की घटना 9 मार्च 2023 की है। प्रार्थी लीलाधर साहू 40 साल ने थाना में रिपोर्ट लिखाया था की वे खेत से वापस आकर घर पर आराम कर रहे थे।


तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रोम नाथ साहू 30 साल, कुलदीप साहू 20 साल तथा कैंप 2 भिलाई में रहने वाले जितेंद्र साहू 22 ने उनके घर घुसकर मारपीट किया। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। रोम नाथ के तीनो युवकों ने हेड स्टिक, हाथ मुक्के से जमकर पिटाई किया। आवेदक की शिकायत जाम गांव पुलिस ने विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर फरार युवकों को पता साजी करने लगे थे। मुखबिर की सूचना पर तीनो युवक को 10 अप्रैल को रीवा गहन से ही गिरफ्तार किया गया।







