कबीरधाम में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत…नए साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

कबीरधाम ।बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार नए साल के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार, पहला सड़क हादसा नेशनल हाईवे 30 में शाम सात बजे तहसील कार्यालय के पास हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा बोड़ला के जंगल क्षेत्र में हुई है, जहां एक बाइक सवार की मौत है। तीनों शव को बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रह है कि जिन दो युवकों की मौत हुई है ये नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।