संजय साहू
अंडा। दुर्ग लोकसभा से सांसद प्रत्याशी विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंडा,खोपली ,मचांदुर गांव में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और राज्य सरकार के कामों को देखते हुए मतदान करने की अपील की उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ और महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से आम जनता को संबोधित किया उसी क्रम में दुर्ग जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या साहू ने सभी को अपील करते हुए कहा की देश को मजबूती से आगे बढ़ाने वाले माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को तीसरी बार मतदान कर विजय बनावे इसी क्रम में दुर्ग जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहां की 5 साल तक गरीब युवा माता के साथ अन्याय करने वाले कांग्रेस शासन को आप सभी जनता जनार्दन ने उखाड़ फेंका फिर मौका है एक बार और आ गया है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय ने सरकार बनते ही 2 साल का बोनस 21 कुंटल और 3100 रुपए एक मुफ्त जनता के खाते में डाला और महतारी वंदन योजना प्रति महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने का काम इमानदारी पूर्वक कर रहा है जो निरंतर 5 सालों तक चलता रहेगा रजनी बघेल के साथ दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री किसान मोर्चा अजीत चंद्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मंडल महामंत्री पुकेश चंद्राकर ,दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या साहू ,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शीतला ठाकुर ,सरपंच खोपली मंजू वर्मा ,पानी पंचायत अध्यक्ष तिलक चंद्राकर, युवा मोर्चा हेमेंद्र चौहान ,अजय चौहान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, यशवंत बंजारे गोपाल साहू बहुत सारे कार्यकर्ता रजनी बघेल जी के साथ जनसंपर्क में शामिल हुए सभी ग्रामीणों ने रजनी बघेल जी को दोनों हाथ उठाकर जय श्री राम के नारे लगाए और सभी ने एक स्वर में कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
