दिन भर अधिकारियों के आफिस के सामने नारे लगाते रहे मटिया के ग्राम, तहसील, जनपद कार्यालय के बाद एस डी एम कार्यालय में की जानकर नारेबाजी, खेल मैदान में तालाब निर्माण का कर रहे विरोध,


बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत गुजरा के  आश्रित ग्राम मटिया में नया तालाब निर्माण कार्य इन दिनो विवादों में है। आज दूसरे दिन मटिया में जब काम शुरू हुआ तो मटिया के सैकड़ों महिला-पुरुष बड़ी संख्या में काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए । सरपंच पीतांबर पटेल ने काम नहीं रुकवाया तो ग्रामीण वही से ही  ट्रैक्टर में सवार होकर ब्लॉक मुख्यालय कुच किए । यहां आज ग्राम मटिया के महिला पुरुष दिन भर इस दफ्तर से उस दफ्तर पहुंचकर सरपंच के खिलाफ नारेबाजी करते रहे । ग्रामीण सबसे पहले तहसील कार्यालय पहुंचे यहां पर नारेबाजी करने के बाद सीधे जनपद पंचायत पाटन पहुंचे । जनपद पंचायत पाटन में करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों ने नारेबाजी किया और सरपंच पर विभिन्न आरोप भी लगाए। मटिया के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पाटन के सीईओ डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी को बताया कि जिस स्थान पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है उस स्थान के लिए राशि स्वीकृत नहीं हुई है वही अन्य स्थान पर काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खेल मैदान के लिए गांव वालों ने इसे सुरक्षित रखना चाह रहे हैं लेकिन नया तालाब निर्माण होने से गांव में मैदानी नहीं बचेगा।  बता दें कि मनरेगा द्वारा नया तालाब निर्माण के लिए लगभग ₹2000000 की राशि स्वीकृत की गई है । जिससे कि वहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके।  लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच के द्वारा जानबूझकर गलत जगह पर काम कराया जा रहा है। जिस पर अधिकारियों को संज्ञान देना होगा। जनपद पंचायत सीईओ से चर्चा करने के बाद ग्रामीण सीधे एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचे।। आज समय-सीमा की बैठक दुर्ग में होने के कारण एसडीएम पाटन कार्यालय में नहीं थे।  ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण करने की मांग किया साथ ही सरपंच के खिलाफ जांच की भी मांग की।। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए।  बता दे की 1 दिन पूर्व ही मनरेगा के काम चल रहा था उसी समय ग्राम मटिया में सरपंच के साथ मटिया के कुछ युवाओं व मजदूरों के साथ वाद विवाद हो गया था जिसमें सरपंच के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की भी कर दिया था।। इस मामले को लेकर सरपंच ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।।जिससे कि ग्राम मटिया के प्रवीण यादव एवं श्रवण साहू के ऊपर अपराध दर्ज कर लिया गया है।  वहीं प्रवीण यादव श्रवण साहू ने भी सरपंच के खिलाफ शिकायत करते हुए अपराध दर्ज करने की मांग की है।  जिस पर अभी पुलिस जांच कर रही है।  मटिया और गुजरा के ग्रामीण अब इस मामले में आमने-सामने होते नजर आ रहे हैं ।।बता दें कि जल्द ही इस पर अधिकारियों ने सार्थक हल नहीं निकाला  या इस पर संज्ञान नहीं लिया तो कभी भी स्थिति और भी बिगड़ सकती है। आज प्रमुख रूप से ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों में टीपू राम, खिलेश्वर, सनत, दशरथ, गणेश राम, समारू राम, देव प्रसाद, मन बोधि, युवराज, दुर्गा, शांति, सुशीला, आनिया, दुकालहीन, मधु, सरोजनी, सहित अन्य मौजूद रहे।