पंडरिया। ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्लापुर बाजार में गुरुवार बाल मेला का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार का स्टॉल लगाकर बाल दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बच्चों ने अनेक स्थानीय छत्तीसगढ़ी पकवान बनाये थे।जिसे लोगों द्वारा सराहना की गई।इस दौरान सभी विद्यार्थी,पालकगण, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।







