स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 135 छात्रों को टाई-बेल्ट वितरित किए


पण्डरिया- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में एक सराहनीय पहल के तहत विद्यालय के सभी 135 विद्यार्थियों को टाई और बेल्ट का वितरण किया गया। यह वितरण विद्यालय के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षिका श्रीमती लता चांदसे एवं शिक्षक सत्येंद्र नाथ प्रताप सिंह द्वारा स्वयं के व्यय से किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक विजयकुमार चंदेल, ग्राम पंचायत के उपसरपंच  होरीलाल पंद्राम, खेल प्रशिक्षक तुलसी धुर्वे एवं पंचायत सदस्य कन्हैया धुर्वे,  गणेश धुर्वे, सुंदर धुर्वे विरेन्द्र पटेल एवं कमलेश विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाना था। विद्यालय परिवार की इस प्रेरणादायक पहल की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।