पंडरिया-ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में पेड़ों को राखी रक्षासूत्र बांध कर रक्षाबंधन का आयोजन सभी बालिकाओं द्वारा किया गया। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, पवित्र कर्तव्य और स्नेह का एक प्राचीन रक्षासूत्र है। जिसे राखी के नाम से जाना जाता हैं। सभी बालिकाओं द्वारा पेड़ो को गुलाल लगाकर, आरती पूजा कर एवं नारियल तोड़ कर और फिर राखी बांध कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेकर बहुत बढ़िया प्रेरणा दायक रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। यह परंपरा प्रकृति और इंसानों के बीच गहरे प्रेम को दिखती हैं। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह जी ने कहा कि इससे समाज में पेड़ों को न काटने और उनकी देखभाल करने का संदेश जाता है। लड़कियां पर्यावरण बचाने के काम में आगे आती है और जिम्मेदार नागरिक बनती है । सभी बालिकाएं पेड़ों को भाई मानकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की । सभी बालिकाओं बालकों द्वारा पेड़ो को नुकसान न पहुंचने का संकल्प लिया गया । इसके बाद सभी बालिकाएं बालकों को भी रक्षासूत्र राखी बांध कर उनकी अच्छा सेहत ,खुशहाल जीवन की प्रार्थना की । बालकों द्वारा अपने बहनों को सुरक्षा एवं सम्मान का भी संकल्प लिया।इस दौरान योगेश्वरी सिंह राजपूत मधु साहू सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे ।







