पूर्व माध्यमिक शाला बेलरगांव में बच्चों को कृषि समिति से निशुल्क बांटे टाई-बेल्ट, खिले चेहरे

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।शिक्षा के साथ अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक शाला बेलरगांव में बुधवार को पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को निशुल्क टाई और बेल्ट प्रदान किए गए। यह सहयोग कृषि समिति के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कृषि समिति एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने एक-एक कर सभी 1ली से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को टाई और बेल्ट पहनाए। नए ड्रेस कोड में आए बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

शिक्षा और अनुशासन को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश साहु ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ उनमें अनुशासन और एकरूपता की भावना विकसित हो, इसी उद्देश्य से टाई-बेल्ट वितरण का कार्यक्रम रखा गया। हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह स्मार्ट और अनुशासित दिखें।”

शाला के प्रधान पाठक सावित्री सेनपाल ने कृषि समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“समिति का यह सहयोग सराहनीय है। इससे बच्चों में स्कूल आने के प्रति उत्साह बढ़ेगा और उनकी पहचान भी एक जैसी होगी। समिति ने हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में मदद की है।”

कार्यक्रम में उमेश साहु समिति अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन,डोमेश साहु,टेकराम पटेल,खिलेश कश्यप शिक्षक, संतोष देवांगन, गोकुल मरकाम,खिलेश कश्यप, नागवंशी सर, भरद्वाज सर अभिभावक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।