कड़ाके की ठंड… पंडरापाट में पारा 2.9°, सर्द हवा से रात में प्लेट में रखा पानी जमा; प्रदेश में दो दिन शीतलहर का अलर्ट ,ठिठुरन से बचने बाघ को भी अलाव का सहारा…





छत्तीसगढ़ में धरमजयगढ़ स्थित मैनपाट के पंडरापाट इलाके में रविवार देर रात न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंडरापाठ निवासियों ने बताया कि रात में सर्द हवा चलने से प्लेट में रखा पानी जम गया। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर संभाग में दिन-रात का तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है। कांकेर का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम था। दूसरी ओर कोरबा और गरियाबंद में भी ठंड ने तेज़ दस्तक दी। रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा।

अधिकतर कम रहा तापमान
सामान्य — न्यूनतम कम
माना — 8 / –5.7
बीजापुर — 10.5 / –3.3
गरियाबंद — 9.4 / –2.9
कांकेर — 11.9 / –5.7
कोरबा — 10.9 / –4.9
बलरामपुर — 9.4 / –5.2