पाटन तहसील मानस संघ के अध्यक्ष बने टीका राम साहू, बैठक में सर्व सम्मति से बनाई गई कार्यकारिणी, देखिए सूची


पाटन। जिला मानस संघ दुर्ग की निर्देश पर तहसील मानस संघ पाटन के पुनर्गठन की बैठक आज तहसील साहू संघ पाटन भक्त माता कर्मा के भव्य मंदिर प्रांगण पर आहूत की गई। बैठक की शुरुवात सर्वप्रथम पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया । मेहतर वर्मा अध्यक्ष जिला मानस संघ दुर्ग एवम डालू राम साहू उपाध्यक्ष जिला मानस संघ दुर्ग ने संबोधित किया। उसके बाद प्रस्ताव एवम समर्थन के प्रक्रिया से तहसील मानस संघ पाटन का पुनर्गठन किया गया। जिसमे तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू निर्णायक संगीत पक्ष ग्राम झीट को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू मानस व्याख्याकार ग्राम कौही, उपाध्यक्ष श्रीमती आरती साहू मानस व्याख्याकार ग्राम सोरम, सचिव मुरली वैष्णव मंच संचालक ग्राम कसही, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर मंडावी (बैंजो, हारमोनियम ,तबला ,नाल वादक) ग्राम बरबसपुर, सहकोषाध्यक्ष हितेंद्र कुमार साहू (मानस व्याख्याकार) ग्राम परसाही, मीडिया प्रभारी पुनेश्वर साहू (मंच संचालक )कुर्मीगुंडरा, दयानंद साहू (मंच संचालक) ग्राम देवादा, संरक्षक मेहतर वर्मा, नीलकंठ ठाकुर, गजाधर वर्मा , रामनारायण वर्मा, वेदराम साहू , डालू राम साहू, नंदकुमार, श्रीमती लेखनी वर्मा को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य गण की भी सर्वसम्मति से नियुक्ति किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने राम कोठी कोष को मजबूती प्रदान करने हेतु 5000 रुपए की घोषणा की एवम कार्यकारणी हेतु अपने आवश्यक विचार मंतव्य प्रस्तुत की।इस विशेष बैठक में मुख्य रूप से जिला मानस संघ के अध्यक्ष मेहतर वर्मा ,उपाध्यक्ष डालू राम साहू, रामनारायण वर्मा ,पंडित कुलेश्वर वैष्णव, रोहित साहू ,नंदकुमार ,अनिल पटेल ,श्रीमती सरस्वती साहू , श्रीमती मनीषा साहू ,श्रीमती आरती साहू,तुकाराम साहू, ,दयानंद साहू ,हितेंद्र साहू,पुनेश्वर साहू, टीकाराम साहू, कामता साहू,भुवनेश्वर मंडावी, गंगादीन साहू , दिनेश साहू उपस्थित रहे। बैठक का सुंदर संचालन मुरली वैष्णव ने किया आभार रोहित साहू ने किया।