टिकेन्द्र वर्मा चुने गए प्रथमिक शाला रवेली के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष


पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला रवेली में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया। मुख्य रूप से सरपंच लता वर्मा और शिक्षक गण मौजूद रहे जिसमें सर्व सम्मति से टिकेंद्र वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी साहू, शिक्षा विद जागेश्वर साहू, संयोजक चिंता राम, कोषाध्यक्ष अमर नाथ वर्मा, सदस्यों में संदीप वर्मा, मिलन विश्वकर्मा, भीम सिंह साहू, रमेश साहू, लोकेश्वरी साहू, चमेली साहू, मालती साहू, जानकी यादव, दीपिका ठाकुर, सविता निषाद शामिल है।