दंतेवाड़ा में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे टिकेश्वर निषाद, खेल विभाग और खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

पाटन।दंतेवाड़ा जिले में आगामी 19 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दुर्ग संभाग की टीम का एलान हो गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलों इंडिया लघु केंद्र मर्रा (पाटन, जिला दुर्ग) के होनहार खिलाड़ी टिकेश्वर निषाद का चयन हुआ है, जो राज्य स्तर पर दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टिकेश्वर निषाद के राज्य स्तर पर चयन होने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद को लेकर खेल प्रेमियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में भारी उत्साह है। खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला दुर्ग के सहायक संचालक श्री ए. एक्का, सेजस मर्रा के प्राचार्य त्रिपाठी सर, पीटीआई मर्रा श्री संतोष यादव, संकुल समन्वयक भरत लाल साहू, पीटीआई कोमल निर्मलकर, ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच श्री मुकेश देवांगन, शाला अध्यक्ष खिलेश वर्मा, हेमंत टंडन, मोहित साहू, देवा यादव और खेलों इंडिया लघु केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक श्री भरत लाल ताम्रकार ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने उम्मीद जताई है कि टिकेश्वर आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मर्रा पाटन सहित पूरे दुर्ग जिले का नाम रोशन करेंगे।