नगरी/सिहावा, बेलरगांव।देशभक्ति के रंग में रंगा बेलरगांव। यहां ग्राम पंचायत से लेकर शासकीय संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराया गया। सरपंच रीता नेताम के नेतृत्व में पूरे गांव में एकता और गर्व का माहौल देखने को मिला।

गांव के सभी प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ग्राम पंचायत भवन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत भवन बेलरगांव में हुई। यहां सरपंच रीता नेताम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पंच, वार्ड सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।

गांव के हर कोने में फहराया तिरंगा
बेलरगांव के विभिन्न स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण किया गया:
- बस स्टैंड – गांव का हृदय स्थल : यहां जनपद सदस्य नंदनी साहू ने तिरंगा फहराया।
- अटल चौक : उपसरपंच मोहिनी साहू ने ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया।
- आदिमजाति सेवा सहकारी समिति : अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव ने झंडा फहराया।
- मानस मंच : ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू ने तिरंगा लहराया।
- तहसील कार्यालय : तहसीलदार धिरितलहरे सर ने ध्वजारोहण किया।
- बिजली विभाग : जीआई सर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : डॉ. जयकिशन नाग सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी।
“एकता और गर्व का प्रतीक है तिरंगा”
सरपंच रीता नेताम ने कहा,
“आज पूरे बेलरगांव में तिरंगा लहराकर हमने एकता का संदेश दिया है। हम सब मिलकर गांव और देश के विकास में अपना योगदान देंगे।”
जनपद सदस्य नंदनी साहू ने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता है। इसे ऊंचा रखने के लिए हम सबको मिलकर काम करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी संस्थाओं में मिठाई वितरण किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
पूरे बेलरगांव में देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह का माहौल रहा। जिसमें ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री कैलाश प्रजापति, पूर्व सरपंच उमेंद्र दीवान,ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, हाईस्कूल प्राचार्य पी.सी.झा,यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल प्राचार्य दिवयांश चोपड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य अशोक पटेल, सेवानिवृत्त डा.एस.के.नाग,अशकरण पटेल,चमरू साहू,नारद साहू, मौर्यध्वज सेन,प्रेमाशु प्रजापति,लिलेश प्रजापति, कमला साहू,तरूणा सेन, उमेश साहु, सुरेश देवांगन, टेकराम पटेल, रमेश नेताम, गजेन्द्र नेताम, भानुराम नेताम,खिरभान पवार,डा.ए.एल.देवागंन,उमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत बेलरगांव वाड पंच वं ग्रामवासीं बड़ी संख्या में शामिल हुए।






