सनराइज स्कूल में शान से लहराया तिरंगा,मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


पंडरिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनराइस पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम पंडरिया विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास,गरिमा औ6र देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर के नजर आया।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर उर्मिला महापात्रा, प्राचार्य विस्वजीत रथ एवं उप-प्राचार्य पी. सी. महापात्रा की उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्र्तता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण किया। किया। विद्यार्थियों ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण,कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति में भाषण, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम सभी उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव भर दिया।वहीं विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और भारतीय संस्कारों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह देशभक्ति का माहौल नजर आया।