गणतंत्र दिवस पर निकाला गया तिरंगा रैली


पंडरिया-वंदे मातरम के 150 वी वर्षगांठ पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय पौनी द्वारा वन्देमातरम गायन के बाद 150 मीटर विशाल तिरंगा रैली  का आयोजन किया गया। जिसमें वीर जवान, जय किसान, झांसी की रानी, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद भगत सिंह राजगुरु सुकदेव, भारत द्वारा पाकिस्तान विरुद्ध किया गया आपरेशन सिन्दूर झाकी जय करो के साथ आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समलिया साहू, सरपंच रोशनी रवि साहू, प्रधानपाठक वासुदेव सिंह शिक्षक कर्नल तिवारी, श्रीमती डाली शर्मा, इंदुकला राजपूत, सहित समस्त ग्रामवासी पौनी के साथ सामुदायिक सहभागिता से मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों ग्रामीणों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना था ।  ग्राम के रमेश साहू,बिहारी साहू,आश्मणी चंद्राकर ,भोला यादव, धनी साहू ,महेंद्र साहू, रूपेश कुमार साहू ,मेघनाथ साहू, उमेश साहू ,मधु साहू, छत्रपाल साहू, धीरज साहू, जगन साहू, जलेश्वर साहू, सुनील साहू, रामसहाय साहू, एवं समस्त ग्रामवासी का योगदान सराहनीय रहा।