चुनकट्टा में निकाली गई तिरंगा यात्रा



पाटन। शास प्राथमिक शाला चुनकटटा में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा घर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्रीमती रोशनी सोनू राय, उपसरपंच अजय सिंह राजपूत उसके सहयोगी पंच छत्रपाल सिंह राजपूत, माया जोशी, हेमा जोशी, ग्रामीण सोनु राय, महेंद्र साहू, नरसिंग साहू, भोजराम यादव एवं हेडमास्टर श्रीमती धनेश्वरी बंजारे सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।